डाटाबेस क्या होता हैं, डाटाबेस का उद्देश्य, डाटाबेस के फीचर्स और सीमाएं, डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी।
दोस्तो यह डाटाबेस नोट्स इन हिन्दी अपको बहुत उपयोगी साबित होंगे, यह step अनुसार Free Study Materials मिल रहा हैं जिससे आप अपने 12th Class Computer Notes बना सकते हैं।
डाटाबेस क्या होता हैं?
डाटा का डेटाबेस एक ऐसा संग्रह है जिसे विभिन्न लोगों द्वारा उपयोग किए जाने के लिए डिजाइन किया गया है। डेटाबेस में नए डाटा को जोड़ने डिलीट करने और बदलने के लिए एक तरीका होता है। डेटाबेस कंप्यूटर आधारित रिकॉर्ड रखने का एक सिस्टम है।
डेटाबेस के उद्देश्य
किसी संस्थान के डाटा की आसान प्रोसेसिंग करने के लिए एक डेटाबेस संग्रह की आवश्यकता होती है जिसमें डाटा सुरक्षित सही और निजी रहना चाहिए इसे इस प्रकार ऑर्गेनाइज किया जाना चाहिए कि डेटा का उपयोग विभिन्न लोगों द्वारा और एप्लीकेशन कर सकें इसमें डाटा को खोजने और एक्सेस करने की एक विधि होती है।
डेटाबेस के फीचर्स
- डेटाबेस का डाटा विभिन्न यूजर्स और एप्लीकेशन के बीच शेयर किया जा सकता है।
- डेटाबेस में डाटा निरंतर उपलब्ध होना चाहिए।
- डेटाबेस में डाटा सही और त्रुटि हिना होना चाहिए।
- डेटाबेस अनाधिकृत एक्सेस से सुरक्षित होना चाहिए।
- Database में Data डुप्लीकेट नही होना चाहिए।
डाटाबेस की सीमाएं
- डाटा का दोहराव ।
- डाटा मे अनुरूपता का अभाव ।
- स्थाई Data Management तकनीक।
- असमान बैकअप विधियां।
- डेटा मे अचूकता का अभाव।
12th Class Computer Notes.
0 टिप्पणियाँ